अगर आप भी हैं दांतों के पीलेपन से परेशान तो अपनाएं ये आसान टिप्स

दांतों में पीलापन एक आम समस्या है। ज्यादा चाय और कॉफी पीने की आदत और ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने की वजह से दांतों में पीलेपन की समस्या पैदा होती है। इससे हमारे दांत खराब हो सकते हैं। अगर आप भी हैं दांतों के पीलेपन की समस्या से परेशान तो अपनाएं ये आसान ​उपाय।

चाय कॉफी पीने के बाद करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल

अगर आप सही तरह से ब्रश करते हैं और चाय या कॉफी पीने के बाद गर्म पानी से कुल्ला करते हैं तो आपको दांतों के पीलेपन की समस्या नहीं होगी। खाना खाने या फिर चाय-कॉफी पीने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। इससे फायदा मिलेगा।

संतरे का छिलका घिसे दांतों पर

संतरा खाने से भी दांतों के पीलेपन की समस्या दूर होगी। संतरे में विटामिन-सी होता है। जो दांतों को सफेद करने में मदद करता है। ये दांतों के बैक्टीरिया को दूर करता है, जो प्लाक का कारण बनते हैं। संतरे के छिलके को दांतों पर घिसने से भी फायदा मिलेगा। रोजाना रात में संतरे के छिलके को दांतों पर मलें। इसके बाद ब्रश कर लें। फायदा मिलेगा।

रोजाना एक सेब खाएं

सेब में मैलिक एसिड होता है, जो एक नेचुरल वाइटनिंग एजेंट है। रोजाना एक सेब खाएं। ये दांतों को एक्सफोलिएट करने में मददगार होगा और दाग के साथ बैक्टीरिया को भी खत्म करेगा। सेब दांतों के दाग धब्बों और पीलेपन को दूर करेगा। इससे आपके दांत सफेद और चमकदार बनेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top