Benefits of Pomegranates| अनार को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल,फायदे जानकर रोज लगेंगे खाने

कोरोना के इस दौर में हर कोई आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दे रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट भी यही सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस का अभी तक इलाज नहीं है ऐसे में केवल शरीर को मजबूत प्रतिरोधक क्षमता के बल पर ही इस वैश्विक महामारी से बचा जा सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा उपाय है अनार

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के पारंपरिक और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अनार ऐसा ही एक फल है, जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। आइए जानते हैं अनार के वो फायदे जिन्हें आप नहीं जानते।

अनार खाने के फायदे| Benefits of Pomegranates

अनार के सेवन से पेट की पाचन शक्ति मजबूत होती है। जिन लोगों को पेट की गड़बड़ी रहती है। उनके लिए रोज एक अनार का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से उन्हें कब्ज और दस्त जैसी दिक्कत से राहत मिल जाती है।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत

विशेषज्ञों के मुताबिक अनार में पोषण के कई सारे तत्व शामिल होते हैं। अनार में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के, फोलेट और पौटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अनार के सेवन से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।

अनार को खून बनाने का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। जिन लोगों में खून की कमी होती है, उन्हें डॉक्टर अक्सर रोज एक अनार खाने की सलाह देते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी अनार काफी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि अगर दो हफ्ते तक रोजाना एक-एक अनार खाया जाए तो शरीर में ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है। इससे लो बीपी और हाई बीपी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top