दांतों में फंसे खाने को साफ करने के लिए लोग टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जानें कि टूथपिक का इस्तेमाल आपके लिए किस हद तक हानिकारक हो सकता है।
दांतों के बीच गैप आना
अगर आप टूथपिक का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो इससे दांतों के बीच गैप आ सकता है। ये देखने में खराब तो लगता ही है साथ ही इनमें खाना फंसने की वजह से दांतों में कैविटी होने लगती है जिससे दांत सड़ने लगते हैं।
कमजोर हो सकते हैं दांत
कुछ लोग टूथपिक या लड़की से दांत साफ करने के दौरान उसे चबाने भी लगते हैं। ऐसा करने से दांतों के इनेमल की परत को नुकसान हो सकता है जिसकी वजह से दांत कमजोर होने लगते हैं।
मसूड़ों से खून आना
टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल करने से मसूड़ों से खून आने लगता है। जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दांतों की जड़ों को पहुंच सकता है नुकसान
टूथपिक के लगातार और अधिक इस्तेमाल से दांतों की जड़ें कमजोर हो सकती है। इसलिए अधिक टूथपिक का यूज करने से बचें।