साउथ क्वीन के नाम से मशहूर अनुष्का शेट्टी साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्हें पूरे भारत में बाहुबली फिल्म में बाद से बहुत लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था लेकिन उसके पहले भी अनुष्का ने अपने काम से दर्शकों को प्रभावित किया था। वो साउथ की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं।
अनुष्का शेट्टी का उपनाम स्वीटी शेट्टी | Nickname of Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 में कर्नाटक राज्य के पुत्तुर में हुआ था। बचपन उनके माता-पिता ने प्यार से उनका नाम स्वीटी शेट्टी रखा था अनुष्का साउथ की फिल्मों में काम करने से पहले एक योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करती थीं। वो कॉलेज की पढ़ाई के बाद मेडिटेशन वर्कशॉप में हिस्सा लेती थीं ऐसी दौरान वो योग क्लासेज भी लेती थीं। अनुष्का का पूरा परिवार डॉक्टर्स और इंजीनियर्स से भरा हुआ था फिर भी अनुष्का ने अलग रास्ता चुना। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद टीचिंग भी करने लगीं थीं। अनुष्का अपने जीवन में व्यस्त थीं लेकिन निर्देशक मेहर रमेश और पूरी जगन से वो टकराईं और उनकी जिंदगी बदल गई।
अनुष्का शेट्टी South’s top actress
अनुष्का की शुरुआत में कोई ऐसी ख्वाहिश नहीं थी कि वो अभिनेत्री बनेंगी। अनुष्का ने 2005 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म ‘सुपर’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी और आयशा टाकिया ने काम किया था। इसके बाद अनुष्का ने फिल्म महानंदी में काम किया। इसके बाद अनुष्का ने घर वापस जाने का प्लान बनाया लेकिन निर्देशक एस एस राजामौली ने उन्हें एक फिल्म ऑफर कर दिया। राजामौली ने रवि तेजा के अपोजिट अनुष्का शेट्टी को फिल्म ‘विक्रमकुर्दु’ में साइन किया। इसके बाद अनुष्का शेट्टी साउथ को जानी मानी एक्ट्रेसेज में शुमार हो गईं।
इसके बाद से अनुष्का रुकी नहीं और उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। अनुष्का ने विभिन्न भाषाओं में लगभग 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है। एक समय को साउथ हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी थीं। उन्होंने स्टालिन, डॉन, अरुंधति, सिंघम, सौर्यम, ओक्का मगाडू, बाहुबली, निशब्दम, रुद्रमादेवी, लिंगा जैसी फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई है।
Education of Nushka Shetty
अनुष्का ने बेंगलूर से स्कूली शिक्षा ली हें, उन्होंने माउंट कार्मेल गर्ल्स कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक पूरा किया।
प्रोफेशनल योगा टीचर हैं अनुष्का | Anushka Shetty Professional
क्या आप जानते हें अनुष्का प्रोफेशनल योगा टीचर भी हें। अनुष्का ने फिल्म व्यवसाय में अपनी किस्मत को आज़माने से पहले, योग प्रशिक्षक के रूप में काम किया है। उन्होने अपना योग संस्थान भी शुरू किया है।
दक्षिण में सबसे अधिक कमायी वाली अभिनेत्री| Anushka Shetty highest paid actress in south
बाहुबली के दूसरे भाग के लिए, अनुष्का शेट्टी को 5 करोड़ की बड़ी राशि मिली। इससे उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की सर्वोच्च कमाई वाली अभिनेत्री बना दिया।
पुरस्कार |Anushka shetty award
अनुष्का ने ‘नंदी स्पेशल ज्यूरी अवार्ड’ और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘अरुंधती‘ फिल्म में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जीता जो वर्ष 2009 में आया था। यह पुरस्कार काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।
अभी तक शादी नहीं की अनुष्का शेट्टी ने | Anushka Shetty Husband Name
अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास की जोड़ी सबसे ज्यादा सुपरहिट रही है और इन दोनों की जोड़ी बाहुबली फिल्म में भी काफी ज्यादा सुपरहिट हुई थी और दोनों ने ही इस फिल्म में अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था।
बता दे जिस तरह से रील लाइफ में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को दर्शकों ने इतना प्यार दिया था ठीक वैसे ही रियल लाइफ में भी प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और वही जहां प्रभास ने अभी तक शादी नहीं की है वही अनुष्का शेट्टी भी अब तक कुंवारी है और इन दोनों को अक्सर ही एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है हालांकि यह दोनों रिलेशनशिप में है या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।