अचानक विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, कांग्रेस को रद्द करनी पड़ी चुनावी रैली

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक और भाजपा इन राज्यों में अपना प्रचार तेज करने में जुटी है तो वहीं दूसरी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी के विदेश दौरे पर जाने से कांग्रेस ने पंजाब के मोगा में होने वाली रैली को रद्द कर दिया है। कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष की इस विदेश यात्रा का पता और समय का खुलासा नहीं किया है। पार्टी ने इसे व्यक्तिगत यात्रा कहा है।

3 जनवरी को पंजाब के मोगा में थी कांग्रेस की चुनावी रैली
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करना था, अब उसे टाल दिया गया है । आपको बता दें कि पांच राज्यों, त्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की घोषणा जनवरी के मध्य में होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में चुनाव प्रचार जोरों पर है और इन प्रदेशों में कांग्रेस प्रमुख दल है

राहुल ने बुधवार को केंद्र सरकार पर साधा था निशाना
इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को ही केंद्र सरकार पर भारत-चीन तनाव के बीच दोनों देशों का व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाने के बाद सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट किया था, ‘जुमलों की सरकार है, झूठ-ढोंग-दिखावा अपार है, देश को अब झोला उठने का इंतज़ार है!’

सुरजेवाला बोले भाजपा और उसके मीडिया के दोस्त अनावश्यक अफवाहें न फैलाएं
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘राहुल गांधी अपनी एक छोटी निजी यात्रा पर हैं। भारतीय जनता पार्टी और उसकी मीडियो के दोस्तों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलाना चाहिए।’ राहुल किस देश की यात्रा पर गए हैं, इस बारे में पार्टी ने कोई जिक्र नहीं किया। पार्टी ने यह भी नहीं बताया है कि राहुल गांधी कब लौटेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top