Diwali 2025 Special Rangoli Designs : आसानी से बनने वाली रंगोली जो सबको भाएगी

Easy Diwali Rangoli Designs:दीवाली का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है। रोशनी और खुशियों का यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में शुमार इस दिन का उत्सव कार्तिक महीने की अमावस्या को होता है। दीवाली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि नए कपड़े पहनना, स्वादिष्ट पकवान बनाना और माता लक्ष्मी का स्वागत करना भी इसकी खासियत है।

   

इस दिन रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। रंगोली भारतीय संस्कृति की अनमोल कला है, जो घर के आंगन और छत को खूबसूरत बनाती है। हालांकि, आधुनिक जीवन की भागदौड़ और ऑफिस के काम के चलते लोगों के पास रंगोली बनाने का समय कम होता है। ऐसे में आसान और जल्दी बनने वाली रंगोली डिज़ाइन काफी मददगार साबित होती हैं।

झटपट कलम और दीए वाली रंगोली  | EasyRangoliDesigns

अगर आप कम समय में आंगन को सजाना चाहते हैं, तो कलम के फूल और दीपों वाली रंगोली ट्राई करें। इसे बनाने के लिए केवल कुछ बेसिक रंगों की जरूरत होती है। रंगोली की रौनक बढ़ाने के लिए आप ऊपर शिमर या ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके चारों ओर छोटे-छोटे दीए लगा सकते हैं।

डॉट पैटर्न रंगोली  | Dot Rangoli Designs

डॉट पैटर्न वाली रंगोली इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। यह सरल और मिनटों में बनने वाली डिज़ाइन है। इसे आसानी से बनाने के लिए रंगोली स्टेंसिल का उपयोग किया जा सकता है। यह छोटे और बड़े दोनों आंगन के लिए परफेक्ट है।

मोर वाली रंगोली डिजाइन|  Peacock Rangoli Designs

मोर वाला पैटर्न देखने में जितना खूबसूरत लगता है, बनाने में उतना ही आसान है। इसकी डिज़ाइन से आंगन या छत की शोभा बढ़ जाती है।

सिंपल फूल वाली रंगोली | Simple Rangoli Diwali

अगर आप बिल्कुल आसान और क्लासिक रंगोली चाहते हैं, तो दो-तीन रंगों से बनी फूल वाली डिज़ाइन बनाएं। यह तेज़ी से बन जाती है और आपके घर को रंगीन और आकर्षक लुक देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top