Bridal Mehndi: ब्राइडल मेहंदी का रंग ऐसे करें गाढ़ा, ये है आसान उपाय

शादी में दुल्हन पूरी तरह से सजधज कर तैयार हो और अगर मेहंदी का रंग गाढ़ा न हो तो अधूरा सा लगता है। कहा भी जाता है कि दुल्हन का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा ही रहता है। इसलिए शादी पक्की होने के बाद से ही लड़कियां मेहंदी की डिजाइन देखना शुरू कर देती हैं। अगर मेहंदी गहरी न रचे तो वह फीकी नजर आती है। मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए बहुत सारे उपाय आप पहले भी पढ़ चुकी होंगी।

हालांकि बाजार में आजकल केमिकल वाली मेहंदी भी आने लगी है। जिसे केवल 1 घंटे हाथों पर रखने के बाद रिमूव कर दिया जाए तो वह अपने आप ही गाढ़े रंग की हो जाती है। मगर इस तरह की मेहंदी त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है। फिर बात अगर दुल्‍हन की हो तो हम केमिकल वाली मेहंदी लगाने का रिस्क भी नहीं ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Manicure और Nail Art के जरिए दुल्‍हन के हाथों को सुंदर बनाने का आसान तरीका

ऐसे में पारंपरिक अंदाज में मेहंदी को घर पर ही घोलते वक्‍त कुछ विशेष सामग्री उसमें मिलाई जाए तो मेहंदी का रंग हाथों पर गहरा आता है।

मेहंदी को घोलते वक्त एक साथ बहुत कुछ न मिलाएं। ऐसा करने पर उसके रंग पर असर पड़ सकता है। अगर आप कोई एक नुस्खा ट्राई कर रही हैं, तो वही प्रयोग में लाएं।

ऐसे करें मेहंदी तैयार

सबसे पहले एक लोहे का बर्तन लें और इसमें मेहंदी का पाउडर (10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन) डालें। मेहंदी हमेशा वही लें जो पैक्‍ड हो। खुली मेहंदी सील जाती है और उसका रंग भी गहरा नहीं आता है। बर्तन में मेहंदी को डालने से पहले एक छलनी से उसे छान लें। प्‍योर मेहंदी हमेशा थोड़ी मोटी होती है। इसे छानने के लिए इसलिए कहा जा रहा ताकि घुलने के बाद इसे जब कीप में डाला जाए तो डिजाइन लगाते वक्त मेहंदी का मोटा कण कीप में न फंसे ।

चुकंदर का जूस या पाउडर भी आप मेहंदी में जरूर डालें। चुकंदर में नेचुरल डाई होती है, जो मेहंदी के रंग को गाढ़ा करती है। चुकंदर के रस के अलावा आप मेहंदी में नीलगिरी का तेल भी डालें। नीलगिरी  का तेल खुशबूदार होता है और इससे मेहंदी का रंग बहुत गाढ़ा हो जाता है।

यह भी पढ़ें: French Manicure: फ्रेंच मैनीक्योर करने का ये है सबसे आसान तरीका

मेहंदी त्वचा को रूखा बनाती है, इसलिए रचने के बाद हाथ ड्राई महसूस होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि हाथों में मेहंदी की वजह से ड्राईनेस न हो तो इसके लिए आपको मेहंदी में 1 छोटा चम्‍मच सरसों का तेल डालना चाहिए। सरसों के तेल में मेलेनिन होता है, इसका काम ही होता है रंग को गाढ़ा बनाना।

जिनके हाथ में गरमाहट होती है, उनके हाथ में मेहंदी वैसे भी काली ही रचती है। मगर जिन लोगों के हाथ गर्म नहीं होते हैं, उन्हें मेहंदी रचाने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए 2-3 घंटे बाद मेहंदी को रिमूव करें और रिमूव करने के तुरंत बाद चूने और सरसों के तेल का घोल बना कर इसे हाथों में लगा लें। चूने से मेहंदी का रंग बहुत गाढ़ा हो जाता है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि इस घोल को एक बार ही लगाएं और बहुत ही कम मात्रा में लगाएं क्योंकि चूने से आपके हाथों के कटने का डर भी रहता है। अगर आप चुटकी भर चूने को 1/2 छोटा चम्‍मच सरसों के तेल में घोल कर इस्तेमाल करती हैं, तो आपको अच्छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे।

ये न करें

अगर आप चाय का पानी या फिर कॉफी मिक्‍स करती हैं, तो हाथों में लगने वाली मेहंदी के लिए इस नुस्खे को न प्रयोग में लाएं। जब बालों में मेहंदी लगाई जाती है तब चाय और कॉफी का पानी डाला जाता है और इससे रंग गाढ़ा नहीं होता है बल्कि बालों में हल्की शाइन आ जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
mehndi design Couple Photo Poses : Wedding Couple Poses | Romantic Couple Poses | Couple Photoshoot Poses Easy Mehndi Design | Simple Mehndi Design | Arabic Mehndi Design | Full Hand Mehndi Design | Mehndi Design Simple Hand Mehndi Design Simple | Simple New Mehndi Design Photo PAK PM इमरान खान ने कहा- शहबाज शरीफ ने 900 लोगों का कराया एनकाउंटर