Apple ने अपने यूज़र्स के लिए एक बिल्कुल नया और यूनिक एक्सेसरी लॉन्च किया है — iPhone Pocket। यह खास एक्सेसरी iPhone को स्टाइल में कैरी करने के लिए डिजाइन की गई है। कंपनी ने इसे जापान की मशहूर डिजाइन हाउस ISSEY MIYAKE के साथ मिलकर तैयार किया है।
‘Piece of Cloth’ से Inspired Design
Apple ने बताया कि iPhone Pocket का डिज़ाइन “पीस ऑफ क्लॉथ” (Piece of Cloth) से इंस्पायर्ड है, जिसे 3D-knitted construction से बनाया गया है। यह इतना लचीला है कि किसी भी iPhone के साथ-साथ कुछ छोटे जरूरी सामान को भी आसानी से फिट कर सकता है।
Japan में हुआ R&D, Apple Design Studio के साथ Collaboration
कंपनी ने कहा कि इसका पूरा Research and Development (R&D) जापान में ISSEY MIYAKE टीम ने किया, जिसमें Apple Design Studio ने करीबी सहयोग दिया। यह प्रोजेक्ट फैशन और टेक्नोलॉजी के मेल का बेहतरीन उदाहरण है।
‘The Joy of Wearing iPhone’ का कॉन्सेप्ट
MIYAKE DESIGN STUDIO के डिजाइन डायरेक्टर Yoshiyuki Miyamae ने कहा — “iPhone Pocket हमारे ‘The joy of wearing iPhone in your own way’ कॉन्सेप्ट को दर्शाता है। इसका सिंपल और फ्लेक्सिबल डिजाइन यूज़र्स को अपनी तरह से इस्तेमाल करने की आज़ादी देता है।”
गौरतलब है कि Issey Miyake वही डिज़ाइनर हैं जिन्होंने Steve Jobs के मशहूर ब्लैक टर्टलनेक (Black Turtleneck) को डिजाइन किया था।
Ribbed Open Structure और Multiple Ways to Use
iPhone Pocket में ribbed open structure दिया गया है, जिसकी बनावट ISSEY MIYAKE के ओरिजिनल Pleats Design जैसी है।
इसे कई तरीकों से यूज़ किया जा सकता है —
- हैंडहेल्ड (Handheld)
- बैग से बांधकर (Tied on Bags)
- स्लीव्स पर पहनकर (Worn on Sleeves)
- या Long Strap के साथ Crossbody स्टाइल में
- जब इसे स्ट्रेच करके खोला जाता है, तो यूज़र अंदर रखे सामान और iPhone को देख सकता है।
Price & Availability: कब और कहां मिलेगा iPhone Pocket
Apple ने बताया कि iPhone Pocket की शुरुआती कीमत $149.95 (शॉर्ट स्ट्रैप) रखी गई है, जबकि Long-Strap Design की कीमत $229.95 होगी।
यह एक्सेसरी 14 नवंबर से निम्न देशों में उपलब्ध होगी —
France, Greater China, Italy, Japan, Singapore, South Korea, UK, और US। खरीदारी के लिए यूज़र्स इसे Apple Stores या Apple.com से ऑर्डर कर सकेंगे।
रंग और वेरिएंट (Colors & Variants)
Short-Strap Design: Lemon, Mandarin, Purple, Pink, Peacock, Sapphire, Cinnamon, और Black
Long-Strap Design: Sapphire, Cinnamon, और Black
Apple का फैशन एक्सपेरिमेंट: iPhone के लिए स्टाइलिश Pocket
यह नया प्रोडक्ट Apple के लिए फैशन सेगमेंट में एक क्रिएटिव कदम माना जा रहा है। पहले कंपनी ने iPhone 17 Series के साथ Crossbody Strap लॉन्च किया था, जो इसी तरह फोन को आसानी से कैरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।


