इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 6 सितबंर को मनाया जाएगा। देश भर में भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं भी सज धजकर कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हिंदुओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जिसकी धूम देश-विदेश तक देखने को मिलती है। इस दिन मंदिरों के अलावा घरों में भी कान्हा को अलग-अलग तरीके से सजाया जाता है।
Krishna Janmashtami Mehndi Designs 2023

भगवान की साज-सज्जा के साथ महिलाएं खुद भी पूरा श्रृंगार करती हैं। इस दिन महिलाएं नए-नए कपड़ों, गहनों के अलावा अपे हाथों पर कान्हा के नाम की मेहंदी भी रचाती हैं। अगर आप भी हाथों पर मेहंदी रचाने की शौकीन हैं तो हम आपके लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ खास मेहंदी डिजाइन लेकर आये हैं यकीनन आपको भी ये जरूर पसंद आएंगे।











