Mouni Roy Honeymoon | मौनी रॉय ने फैंस को दिखाया हनीमून का नजारा, बेडरूम में दिये ऐसे पोज

अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिसके बाद ये जोड़ा अपने हनीमून वेकेशन पर कश्मीर जा पहुंचा है।

हालांकि, हनीमून पर भी मौनी टाइम निकालकर फैंस को अपने निजी मोमेंट्स से अपडेट करती देखी जा रही हैं।

इसी कड़ी में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज और तस्वीरें साझा की हैं।

जिसमें से एक में वो मांग में सिंदूर भर कश्मीर की बर्फबारी के बीच घूमती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस को वुलेन कपड़े पहन अलग-अलग जगहों पर मस्ती करते देखा गया है।

वहीं, सूरज नांबियार बड़े ही प्यार से पत्नी का वीडियो बनाते पाए गए हैं।

एक तस्वीर में मौनी आंखें बंद किए बैठी हैं। शायद ओम का जाप कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है पहाड़ की चोटी पर ओम कर रही हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी 27 जनवरी को हुई थी।

उनकी शादी दीपिका-रणवीर की तरह दो रस्मों से हुई है। पहले मलयाली फिर बंगाली स्टाइल में दोनों ने शादी की थी।

मौनी और सूरज की जान-पहचान 2019 न्यू इयर पार्टी में हुई थी। दोनों ने अपने प्यार को लंबे वक्त तक छिपाकर रखा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top