Aadhaar PAN Link Status: अगर आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड अब तक लिंक नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य है। तय समय सीमा तक लिंक नहीं करने पर पैन कार्ड इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) हो सकता है।
aadhar pan link | pan aadhaar link status | aadhaar pan linking deadline | आयकर विभाग का बड़ा अलर्ट
आयकर विभाग ने 3 अप्रैल 2025 को जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन लोगों का PAN 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार के जरिए जारी हुआ है, उन्हें हर हाल में 2025 के अंत तक Aadhaar–PAN linking करानी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो पैन निष्क्रिय माना जाएगा और कई जरूरी काम अटक सकते हैं।
आधार–पैन लिंक क्यों जरूरी है? | aadhar pan link | income tax update
आयकर अधिनियम की धारा 139AA के तहत यह नियम लागू है। इसका मकसद है— एक व्यक्ति के नाम पर एक ही PAN सुनिश्चित करना,फर्जी और डुप्लीकेट PAN पर रोक,टैक्स सिस्टम को पारदर्शी बनाना।
नया PAN बनवाते समय आधार-पैन लिंक अपने-आप हो जाता है, लेकिन पुराने पैन धारकों को यह काम खुद करना होता है।
लिंक नहीं किया तो क्या नुकसान होगा?
अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक आधार-पैन लिंक नहीं किया तो—
- PAN कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा
- इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे
- बैंक, निवेश और लोन से जुड़े काम रुक सकते हैं
- TDS/TCS में परेशानी आएगी
pan aadhaar link status | aadhaar pan link update | आधार–पैन लिंक करने के लिए क्या चाहिए?
- वैध PAN नंबर
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
घर बैठे आधार–पैन लिंक कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप) |how to link aadhaar pan | e filing portal
स्टेप 1:
Income Tax e-Filing Portal पर जाएं और Quick Links में जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें।
स्टेप 2:
अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3:
Continue पर क्लिक करें और e-Pay Tax के जरिए भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4:
OTP वेरिफिकेशन के बाद आपको e-Pay Tax पेज पर भेजा जाएगा।
स्टेप 5:
Assessment Year चुनें और Payment Type में Other Receipts सेलेक्ट करें।
स्टेप 6:
भुगतान पूरा होने के बाद दोबारा पोर्टल पर लॉगिन करें।
स्टेप 7:
Dashboard में जाकर Link Aadhaar to PAN विकल्प चुनें।
स्टेप 8:
आधार नंबर डालें और Validate पर क्लिक करें।
लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आधार–पैन लिंक स्टेटस कैसे चेक करें? | pan aadhaar link status | aadhaar pan status
e-Filing Portal पर जाकर Link Aadhaar Status विकल्प से आप आसानी से स्टेटस देख सकते हैं।


