Bihar STET Result 2025: आज आएगा रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें

Bihar STET Result 2025: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पुष्टि की है कि Bihar STET Result 2025 आज 5 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, और अब वे अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर उपलब्ध होगा।

BSEB STET 2025 Result: कब और कैसे चेक करें?

BSEB ने अभी रिजल्ट जारी करने का सटीक समय नहीं बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आज किसी भी समय घोषित हो सकता है। जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार निम्न स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
    होमपेज पर “Bihar STET 2025 Result” या “Scorecard Download” लिंक पर क्लिक करें।
    अपना रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
    कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
    स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा – डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

नोट: रिजल्ट चेक करने के लिए पहले से अपनी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें ताकि सर्वर बिजी होने पर देरी न हो।

Bihar STET 2025 Qualifying Marks: कैटेगरी वाइज पासिंग क्राइटेरिया

इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक जरूरी हैं:

  • जनरल कैटेगरी: 50% अंक
    OBC: 45.5% अंक
    EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग): 42.5% अंक
    SC/ST/दिव्यांग/महिला: 40% अंक

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, इसलिए सही जवाबों पर ही स्कोर आधारित होगा।

Bihar STET Scorecard Validity: लाइफटाइम वैलिड

बड़ी राहत की बात यह है कि Bihar STET 2025 स्कोरकार्ड जीवनभर वैलिड रहेगा। एक बार क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार इसे हमेशा सरकारी शिक्षक भर्ती में इस्तेमाल कर सकेंगे।

Bihar TRE 4.0 Recruitment 2026: STET जरूरी

रिजल्ट के बाद बिहार में शिक्षक भर्ती चौथा चरण (TRE 4.0) शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 22,000 से अधिक पदों पर वैकेंसी आने की संभावना है। क्वालिफाई उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने खाली पदों की डिटेल्स पहले ही जारी कर ली हैं।

Bihar STET 2025 Exam Overview
परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की गई थी:

  • पेपर 1: कक्षा 9-10 (सेकेंडरी लेवल) के लिए
    पेपर 2: कक्षा 11-12 (सीनियर सेकेंडरी लेवल) के लिए

एग्जाम 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक विभिन्न शिफ्ट्स में कंप्यूटर बेस्ड मोड में हुई। बहुविकल्पीय प्रश्न थे और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।

स्कोरकार्ड में ये डिटेल्स जरूर चेक करें
डाउनलोड करने के बाद ध्यान से देखें:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
    चुना गया पेपर और सब्जेक्ट
    प्राप्त अंक और कुल मार्क्स
    क्वालिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top