Kal Ka Mausam: Bihar में आज से 13 तारीख तक कैसा रहेगा मौसम | Kal Ka Mausam Kaisa Rahega

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। शीतलहर लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश में शीतलहर से हालत खराब है। कोहरे की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में चलने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं और कईयों का रूट डायवर्ट किया गया है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में बिहार में मौसम किस ओर करवट बदलेगा…

बिहार में कल का मौसम | Aaj Ka Mausam

बिहार में भी बर्फीली हवाएं लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। पछुआ हवाओं के चलते अभी शीतलहर से छुटकारा मिलने के आसार नहीं हैं। अभी 2 से 3 दिन हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके प्रभाव से सुबह न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजधानी पटना, दानापुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, नालंदा, वैशाली समेत कई जिलों में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर सड़क और रेल परिवहन पर पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह अभी बिहारवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे देखा जा रहा है।

भागलपुर समेत आसपास का मौसम कैसा रहेगा | Bihar Men Kal Ka Mausam

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के दो दर्जन से अधिक जिलों में शीतलहर जैसे हालात हैं। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में ठंड की वजह से आम जनजीवन पर काभी प्रभाव पड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top