Viral News: पति रोज रात को लेता था ‘गोली’… फिर बनाता था संबंध… 10 साल बाद खुला राज

Viral News: चीन के युन्नान प्रांत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक महिला को शादी के 10 साल बाद अपने पति के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली, जिसने उसकी पूरी ज़िंदगी की नींव हिला दी। शुरुआत तब हुई जब महिला ने देखा कि उसका पति हर रात एक लाल गोली खाता है। जब उसने वजह पूछी, तो पति ने कहा—“ये लिवर की दवा है, डॉक्टर ने दी है।” महिला ने भी भरोसा कर लिया, लेकिन असली सच तब सामने आया जब पति जेल पहुंचा और उसके बाद जो हुआ, उसे जानकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

10 साल तक छिपाई HIV (एड्स) की सच्चाई

अवैध कैसीनो चलाने के आरोप में जेल जाने के बाद जेल अधिकारियों ने पत्नी से कहा कि वह वह वही दवा लेकर आए जो उसका पति हर रात लेता था। दवा के बारे में जानकारी लेते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई—वह लिवर की दवा नहीं, बल्कि HIV यानी एड्स की दवा थी।महिला सदमे में आ गई। पूछताछ में पति ने स्वीकार किया कि 2011 में वह HIV पॉज़िटिव पाया गया था। लेकिन उसने अपनी पत्नी को यह बात कभी नहीं बताई

पत्नी की रिपोर्ट आई नेगेटिव – बड़ी राहत

सबसे बड़ी चिंता यह थी कि शादी के शुरुआती वर्षों में दोनों ने असुरक्षित संबंध बनाए थे। इससे घबराई महिला ने तुरंत टेस्ट कराया—और सौभाग्य से उसका HIV टेस्ट नेगेटिव आया। इसके बावजूद महिला का मानसिक संतुलन हिल गया था। उसने इसे स्पष्ट धोखाधड़ी और छल बताया।

पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा – अदालत का बड़ा फैसला

पति की हरकत सामने आने के बाद महिला ने कानूनी कार्रवाई की।
अदालत ने:

  • पति को धोखाधड़ी का दोषी माना
  • महिला को तलाक की मंजूरी दी
  • कहा कि पति ने पत्नी के साथ गंभीर मानसिक और शारीरिक खतरे वाला अपराध किया

यह मामला अब पूरे चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top