Gold-Silver Rate Today: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 24 कैरेट 1.35 लाख के पार, चांदी भी तेज

Gold-Silver Rate Today: देश में Gold Price Today लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। प्रमुख महानगरों में भी Gold Rate Today in India में मजबूती दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक घरेलू मांग, US Federal Reserve rate cut expectations, वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) की बढ़ती चाहत ने सोने की कीमतों को मजबूत सहारा दिया है।

प्रमुख शहरों में आज का Gold Rate (Today Gold Price)

  • शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
  • दिल्ली 1,23,760                        1,35,000
  • मुंबई 1,23,610                          1,34,850
  • अहमदाबाद 1,23,660               1,34,900
  • चेन्नई 1,23,610                           1,34,850
  • कोलकाता 1,23,610                    1,34,850
  • हैदराबाद 1,23,610                      1,34,850
  • जयपुर 1,23,760                          1,35,000
  • भोपाल 1,23,660                          1,34,900
  • लखनऊ 1,23,760                        1,35,000
  • चंडीगढ़ 1,23,760                         1,35,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी मिला सपोर्ट | Global Gold Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Spot Gold Price 4,325.02 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी दर, कमजोर लेबर डेटा और फेडरल रिजर्व की ओर से आगे भी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने सोने को मजबूती दी है।

Silver Price Today: चांदी भी रिकॉर्ड जोन में

सोने के साथ-साथ Silver Price Today में भी तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह चांदी 2,11,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में Spot Silver Price 66.04 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि Silver Supply Crunch, मजबूत औद्योगिक मांग, ETF निवेश और चीन द्वारा संभावित निर्यात प्रतिबंध की चर्चाओं ने चांदी की कीमतों में उछाल ला दिया है। साल 2025 में अब तक चांदी करीब 126% की छलांग लगा चुकी है।

क्यों महंगे हो रहे हैं Gold और Silver?

  • Federal Reserve Interest Rate Cut की उम्मीद
  • वैश्विक Geopolitical Tension
  • सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग
  • चांदी की सप्लाई में लगातार कमी
  • मजबूत औद्योगिक और रिटेल डिमांड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top