Gold Rate Today: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह वक्त आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पिछले 18 दिनों में सोने के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
18 दिनों में सोना 9,557 रुपये तक टूटा
Gold MCX Update: एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर 20 अक्टूबर 2025 को सोने का वायदा भाव ₹1,30,624 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 7 नवंबर को यह घटकर ₹1,21,067 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सिर्फ 18 दिनों में ₹9,557 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
कितनी और गिरेगी Gold की कीमतें?
Market Expert View: विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 3 सालों में सोना करीब 70% तक महंगा हो गया था, लेकिन अब इसमें 2-5% और गिरावट की संभावना है। अगर भू-राजनैतिक हालात स्थिर रहे, तो दिसंबर 2025 तक सोना ₹1,10,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
शादी में Gold कब खरीदें?
जिन परिवारों में आने वाले महीनों में शादी है, उनके लिए यह सही मौका माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, शादी के लिए सोना अब खरीदना फायदेमंद रहेगा, लेकिन निवेशक अभी रुक सकते हैं। उन्हें फिलहाल Equity या Silver Market पर ध्यान देना चाहिए।
आज का सोने का रेट (Gold Rate Today in India)
कैरेट सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट ₹1,20,100
22 कैरेट ₹1,17,220
20 कैरेट ₹1,06,890
18 कैरेट ₹97,280
14 कैरेट ₹77,460
Gold Spot Price में भी आई गिरावट
IBJA Gold Rate: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोना ₹1,20,100 पर रहा, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,17,220 प्रति 10 ग्राम रहा। अन्य ग्रेड में भी दामों में कमी देखी गई।
क्यों गिर रहे हैं Gold Prices?
- अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ तनाव कम हुआ है।
- ग्लोबल इकॉनॉमी में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
- निवेशकों का रुख अब शेयर बाजार की ओर बढ़ा है।
- फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद डिमांड थोड़ी धीमी पड़ी है।


