Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज बाजार में Gold & Silver Price (सोना-चांदी का भाव) ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। निवेशकों की निगाहें अब अमेरिका से आने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा पर टिकी हैं, जिससे Federal Reserve की आगे की मौद्रिक नीति पर संकेत मिलने की उम्मीद है। कमजोर डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी के कारण निवेशक सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
सोना 1,34,715 रुपये, चांदी 1,95,715 रुपये
आज 16 दिसंबर को सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,34,715 रुपये पर पहुंच गया है, जो 0.82% की बढ़त दर्शाता है। वहीं, चांदी की कीमत 1,95,715 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जो 1.29% की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर है।
Global Market Update:
- Spot Gold: $4,320/ounce (+0.4%)
- US Gold Futures: $4,354/ounce (+0.6%)
साल 2025 में सोने-चांदी की जबरदस्त तेजी
इस साल अब तक सोने की कीमत में 57,280 रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपये था, जो अब 1,33,442 रुपये हो गया है। चांदी का भाव भी इसी दौरान 1,06,205 रुपये बढ़कर 1,92,222 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।
तेजी के पीछे के कारण सोने में तेजी के मुख्य दो कारण माने जा रहे हैं:
1. Geopolitical Tension:
रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव से निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
2.Central Bank Purchases:
चीन और अन्य देशों के रिजर्व बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इस साल कुल 900 टन से अधिक सोना खरीदा गया, जिससे कीमतें ऊपर जा रही हैं।
अमेरिका के जॉब्स डेटा पर नजर
बाजार अब US Jobs Data की ओर देख रहा है। फेडरल रिजर्व ने हाल ही में दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। लेकिन महंगाई और लेबर मार्केट को लेकर अनिश्चितता के चलते आगे कुछ समय तक दरों में स्थिरता बनी रह सकती है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि कम ब्याज दरों के माहौल में सोना और चांदी जैसी बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों को फायदा होता है। इस सप्ताह आने वाले US डेटा से यह स्पष्ट होगा कि कीमतों में और तेजी आएगी या गिरावट देखने को मिलेगी।
बाजार का मूड
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। निवेशक सतर्क हैं और हर नया आंकड़ा उनके लिए अहम साबित हो सकता है। इस तेजी को देखते हुए, निवेशकों को बाजार की हर हलचल पर ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।


