Nakur Seat: नकुड़ विधानसभा सीट पर किसका साथ देंगे मतदाता?

सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट (Nakur Assembly Seat ) पर हर चुनाव में कांटे की टक्कर रही है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद (Imran Masood) पिछले दो विधानसभा चुनावों में कुछ ही अंतर से चुनाव हार जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मौजूदा सरकार है। ऐसे में मौजूदा सत्ताधारी पार्टी जहां अपनी जीत को दोहराकर प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होने का हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं सत्ता से दूर अन्य पार्टियां भी वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रही है।



सहारनपुर जिले की कैराना लोकसभा सीट के अंतर्गत नकुड़ विधानसभा आती है। यहां से भाजपा के डॉ. धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) अभी विधायक हैं और योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: बेहट विधानसभा सीट से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक पर | UP Assembly Election 2022

नकुड़ विधानसभा में मतदाताओं की संख्या
इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव 2017 के आंकड़ों की बात करें तो कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 29 हजार 580 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 728, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 845 और थर्ड जेंडर के 7 मतदाता हैं।

2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर धर्म सिंह सैनी यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। धर्म सिंह सैनी को पिछले चुनाव की तरह ही कांग्रेस के इमरान मसूद से कड़ा मुकाबला करना पड़ा।

इस चुनाव में जहां धर्म सिंह सैनी को 94 हजार 375 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को 90 हजार 318 वोट मिले। जबकि बसपा के नवीन चौधरी तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें कुल 65 हजार 328 वोट मिले।

2012 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर
2012 के विधानसभा चुनाव में यहां से बसपा के टिकट पर धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) ने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद (Imran Masood) को बहुत ही कम अंतर से हराकर विधानसभा तक पहुंचे थे।

इस चुनाव में बसपा के उम्मीदवार सैनी को 89 हजार 187 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद को 84 हजार 623 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच हार जीत का अंतर साढ़े चार हजार वोटों का रह गया था।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी फिरोज आफताब को 29 हजार 503 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के मेलाराम राम को 6 हजार 634 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार गोविंद चौधरी को 1226 वोट मिले थे। इस सीट पर 77.21 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top