Welcome 2022: वास्तु के 5 उपाय से सालभर घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

वास्तु शास्त्र | Vastu Shastra | Vastu Shastra For Home | Welcome 2022 | वास्तु दोष के उपाय

नए साल पर हर कोई नई शुरुआत करना चाहता है। ऐसा सभी मानते हैं कि साल की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा साल अच्छा गुजरता है। आज हम आपके लिए वास्तु के ऐसे ही 5 उपाय लेकर आए हैं जिससे आपका आने वाला साल अच्छा रहे।

1. साल के पहले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

स्वास्तिक फोटो | Swastik Photo

2. उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसलिए वास्तु के अनुसार इस दिशा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसा कहा जाता है कि कुबेर की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखने से कभी भी घर पर आर्थिक संकट नहीं आता है।

धन के देवता कुबेर | Dhan Kuber

3. नए साल के दिन शाम के समय पूजा करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इस दिन पूजा घर में शंख अवश्य रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Gangajal | गंगाजल

4. घर में उत्तर दिशा धन-संपत्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिशा में कभी भी फटे हुए कपड़े, कचरा और टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक नहीं रखने चाहिए।

Electronic Waste Photo

5. घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए पूर्व दिशा में पौधे जरूर लगाएं। नए साल के दिन पौधों को पानी देने से धन प्राप्ति की संभावना बनी रहती है और परिवार के लोगों में आपस में भाईचारा बना रहता है।

Plantation Photo

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top