सर्दियों में इस्तेमाल करेंगे ये Face Pack तो हीरे की तरह चमकेगा चेहरा

सर्दियों में अक्सर स्किन रूखी हो जाती है, ऐसे में महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। जिससे उनकी स्किन चमक जाए। लेकिन, मार्केट प्रोडक्ट्स में कई केमिकल्स ऐसे होते है जो आपकी स्किन को खराब कर सकते है। इसी वजह से महिलाएं ज्यादा घरेलू नुस्खा आजमाना पसंद करती है। तो, चलिए आज आपको एक ऐसा घरेलू तरीका बताते है जिससे आपकी स्किन हीरे की तरह चमक उठेगी। वो घरेलू नुस्खा केला है।

न्यूट्रिएंट्स होते हैं केला में

केले में कई तरह के विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स होते है। इनमें कैरोटीन, विटामिन E, B1, B और C तक शामिल हैं। इसलिए केला स्किन को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है। केले को फेस पर लगाने के कई फायदे होते हैं। इसे फेस मास्‍क की तरह इस्तेमाल करने से ये स्किन को कई न्यूट्रिएंट्स दे सकता है। अब, फाटफट से इसका फेस मास्क बनाने का तरीका भी जान लें।

केले का FACE PACK

केले का फेस पैक बनाने के लिए एक पके केले को मैश कर लें और इसमें 3 चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फेस पर लगाने के बाद 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

दूसरा तरीका

इसका फेस पैक बनाने का दूसरा तरीका ये है कि एक केला लें और 2 चम्मच एलोवेरा जैल डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने फेस पर लगा लें और 30 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद फेस को पानी से धो लें। इस फेस पैक का हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top