Moringa Benefits: सिर्फ पाउडर नहीं, इन 5 देसी तरीकों से डाइट में शामिल करें मोरिंगा, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Moringa Benefits: आजकल हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में मोरिंगा यानी सहजन तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसे “Superfood” कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि मार्केट में मोरिंगा पाउडर और टैबलेट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

हालांकि, सिर्फ पाउडर या सप्लीमेंट ही नहीं, बल्कि मोरिंगा को कई स्वादिष्ट देसी तरीकों से भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे न सिर्फ शरीर को पोषण मिलता है, बल्कि इम्यूनिटी, स्किन और बालों को भी फायदा पहुंचता है।

मोरिंगा क्यों है इतना फायदेमंद?

मोरिंगा की पत्तियां और फलियां दोनों ही बेहद पौष्टिक मानी जाती हैं। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही ये त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

अगर आप भी अपनी डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मोरिंगा को इन 5 आसान तरीकों से शामिल कर सकते हैं।

1. मोरिंगा ड्राई चटनी

मोरिंगा की पत्तियों की ड्राई चटनी हेल्दी और टेस्टी दोनों होती है। इसके लिए पत्तियों को अच्छी तरह रोस्ट करें। फिर चना दाल, धुली उड़द दाल, करी पत्ता, तिल और लाल मिर्च जैसे मसालों को हल्का भून लें। सभी चीजों को पीसकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। रोजाना एक चम्मच चटनी खाना फायदेमंद माना जाता है।

2. सहजन का स्वादिष्ट अचार

मोरिंगा की फलियों यानी सहजन का अचार भी काफी पसंद किया जाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है। सीमित मात्रा में इसे डाइट में शामिल करना हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

3. बच्चों के लिए हेल्दी मोरिंगा पराठा

मोरिंगा के पराठे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पौष्टिक विकल्प हैं। पत्तियों को बारीक काटकर आटे में मसालों के साथ गूंथ सकते हैं। वहीं फलियों को उबालकर उसका पल्प निकालकर भी आटे में मिलाया जा सकता है। इससे पराठे का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

4. मसालेदार सहजन की सब्जी

मोरिंगा की फलियों की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे हल्दी, नमक, मिर्च, अदरक-लहसुन और प्याज के मसालों के साथ तैयार किया जाता है। रोटी, पराठे या चावल के साथ यह शानदार कॉम्बिनेशन बनता है।

5. हेल्दी और क्रीमी मोरिंगा सूप

मोरिंगा की पत्तियों और फलियों से बना सूप शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। माना जाता है कि यह हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top