Fri. Sep 29th, 2023

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | Tarak Mehta Ka Ulta Chasma |

छोटे परदे का मसहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है, ये शो लगभग हर घर में देखा जाता है। इस का सबसे मुख्य किरदार है दयाबेन का। जिसका किरदार दिशा वकानी निभाया करती थीं। ये किरदार आज भी काफी पॉपुलर है। दयाबेन इस शो में जेठालाल की पत्नी हैंं। साल 2017 में दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया था और तब से ना वो शो में वापस आईं ना ही कोई और दूसरी दयाबेन शो में आई हैं।

Divyanka Tripathi | दिव्यांका ने खबरों को बताया अफवाह

इस बीच खबरें आने लगी कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दयाबेन के रोल में दिख सकती हैं। हालांकि दिव्यांका ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि वो नए चैलेंजेस लेना पसंद करेंगी ना कि कोई स्थापित किरदार को वो दोबारा करना चाहेंगी, क्योंकि इसमें उन्हें मजा नहीं आएगा।

Disha Vakani | दिशा वकानी नहीं आयीं तो नई दयाबेन की तलाश करेंगे मेकर्स

वहीं शो के मेकर्स का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक दिशा वकानी के लौटने का इंतजार किया है। ऐसे में अगर दिशा नहीं आती हैं तो शो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स नई दयाबेन लाएंगे और अगर लाएंगे तो कौन सी एक्ट्रेस ये किरदार निभाएगी

दिव्यांका त्रिपाठी ने शो से जुड़ने से किया इंकार

दिव्यांका त्रिपाठी से जब हाल ही में इस शो से जुड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने शो का हिस्सा बनने की खबरों से इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि- वैसे तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक शानदार शो है और सभी लोग इसे पसंद करते हैं। मगर मैं इस शो से जुड़ने के लिए उत्सुक नहीं हूं
। मैं किसी नए नए कॉन्सेप्ट और नए चैलेंज के इंतजार में हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *