Gold- Silver Price Update (05 November 2025) : अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण आज सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखी गई है। सोमवार को आई मामूली तेजी के बाद बुधवार को एक बार फिर गोल्ड के रेट्स नीचे खिसक गए हैं।
सोने की कीमत में दो दिन में ₹710 की गिरावट
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट में ₹10 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। बीते दो दिनों में सोना कुल ₹710 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
अब दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,22,500 प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट ₹1,12,390 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी की चमक भी हुई फीकी
सोने के साथ-साथ Silver Price में भी गिरावट जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी के दाम में दो दिनों में कुल ₹3,100 की कमी दर्ज हुई है। आज 5 नवंबर को दिल्ली में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,50,900 है, जो कल से ₹100 सस्ता है।
शहरवार गोल्ड प्राइस (Gold Price Citywise Today)
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,12,390 ₹1,22,500
मुंबई ₹1,12,240 ₹1,22,450
कोलकाता ₹1,12,240 ₹1,22,450
चेन्नई ₹1,12,490 ₹1,22,720
बेंगलुरु ₹1,12,240 ₹1,22,450
हैदराबाद ₹1,12,240 ₹1,22,450
लखनऊ ₹1,12,390 ₹1,22,500
पटना ₹1,12,290 ₹1,22,500
जयपुर ₹1,12,390 ₹1,22,500
अहमदाबाद ₹1,12,290 ₹1,22,500
क्या निवेश का सही समय है?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, फेस्टिव सीजन के बाद मांग में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन लंबी अवधि में Gold और Silver दोनों में तेजी की संभावना है। अगर आप निवेशक हैं, तो यह समय कम दामों में खरीदारी का मौका माना जा सकता है।


