Airforce Agniveer Result 2025: इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in
पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
अग्निवीर वायु की परीक्षा 25 सितंबर 2025 को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषयों से सवाल पूछे गए थे। परीक्षा की अवधि 85 मिनट थी। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक और हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की गई थी।
ऐसे करें अपना Airforce Agniveer Result 2025 डाउनलोड
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in
पर जाएं। - होमपेज पर “Agniveer Vayu 02/2026 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आगे क्या होगा रिजल्ट के बाद
रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को अगला चरण यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), अडैप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट देना होगा।
फिजिकल टेस्ट के नियम इस प्रकार हैं –
- पुरुष उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
- उम्मीदवारों को 10 पुशअप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी करने होंगे।
- इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन एयरफोर्स कुल 2500 पदों पर चयन करेगी।


