Gold-Silver Rate Today: 6 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या चल रहा रेट

Gold-Silver Rate Today: आज 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चौथे दिन गोल्ड की कीमतों में कमी आई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,21,620 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर ₹1,11,490 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

देशभर में सोने का लेटेस्ट रेट (6 नवंबर 2025)

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली ₹1,11,490 ₹1,21,620
मुंबई ₹1,11,340 ₹1,21,470
अहमदाबाद ₹1,11,390 ₹1,21,520
चेन्नई ₹1,11,340 ₹1,21,470
कोलकाता ₹1,11,340 ₹1,21,470
हैदराबाद ₹1,11,340 ₹1,21,470
जयपुर ₹1,11,490 ₹1,21,620
भोपाल ₹1,11,390 ₹1,21,520
लखनऊ ₹1,11,490 ₹1,21,620
चंडीगढ़ ₹1,11,490 ₹1,21,620

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price Today) की कीमत में भी गिरावट आई है। 6 नवंबर को देशभर में चांदी का रेट ₹1,50,400 प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं इंदौर सराफा बाजार में बुधवार (5 नवंबर) को चांदी में ₹500 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी, जहां औसत भाव ₹1,48,500 प्रति किलो रहा।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

जानकारों के अनुसार, Gold-Silver Price Drop का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market) में आई कमजोरी है। त्योहारों के बाद घरेलू बाजार में डिमांड घटने से भी सोने और चांदी के दाम नीचे आए हैं। हालांकि, शादी के सीजन में एक बार फिर से मांग बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top