खरमास खत्म, शादियों का सीजन शुरू,जानिए अगले तीन महीने के विवाह के शुभ मुहूर्तों के बारे में

14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास या धनुर्मास भी समाप्त हो गया है। सनातन पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक खरमास का माह होता है। इस माह में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती हैं। वह मकर संक्रांति होते ही जो शादी-ब्याह आदि शुभ कार्यों पर रोक लगी थी, वो हट जाती है और फिर से शादियों का सीज़न शुरू हो जाता है। पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गए थे जो 14 जनवरी 2022 की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक धनु राशि में ही गोचर किया था। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर गए थे।

ज्योतिषियों के अनुसार खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह निर्माण, गृह प्रवेश, नए कारोबार का प्रारंभ आदि कार्य नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। अब खरमास खत्म होने के साथ ही शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। जानिए अगले तीन माह पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

जनवरी 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 में 5 शुभ दिन विवाह के लिए पड़ रहे हैं।

इस माह पहला 15 जनवरी को विवाह मुहूर्त था।
20 जनवरी
23 जनवरी
27 जनवरी
29 जनवरी

फरवरी 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

फरवरी माह में 4 विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं।

5 फरवरी
11फरवरी
18 फरवरी
19 फरवरी

मार्च 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

मार्च माह में विवाह के लिए सिर्फ 2 ही शुभ मुहूर्त है।

4 मार्च
9 मार्च

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top