16 जनवरी से मंगल का धनु राशि में गोचर, एक माह तक इन तीन राशियों पर होगी लक्ष्मी की कृपा

मकर संक्रान्ति के दिन सूर्य ने धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया, इसके दो दिन बाद आज यानी 16 जनवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि को बदलता है तो उससे अन्य राशियां भी प्रभावित होती हैं। मंगल को भूमि, भवन, वाहन, सेना, सेनाध्यक्ष, पुलिस बल, सम्पूर्ण रक्षा तंत्र, आग, बल, पौरुष, ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है।

16 जनवरी को मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे, धनु में शुक्र पहले से विराजमान हैं। ऐसे में धनु राशि में मंगल और शुक्र की युति होगी। माना जा रहा है कि मंगल का ये गोचर तीन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और धन लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

मेष राशि

मंगल का ये गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके तमाम कार्य जिन्हें पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, वो इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। ऐसे में पद और स्टेटस में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही धन का लाभ भी होगा। व्यापारी लोगों के लिए भी ये समय लाभ दिलाने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन खुशियां लेकर आएगा। आपके लिए धन लाभ के योग बनने की पूरी उम्मीद है। नौकरी में हों या व्यवसाय में, दोनों ही तरह से आपको लाभ मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारी आपके पक्ष में होंगे, यदि आप इस मौके का लाभ उठा पाएं तो बड़ा पद भी हासिल कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि पर भी मंगलदेव की खासी कृपा रहेगी। इस बीच आपको आपकी मेहनत के मुताबिक पूरा फल प्राप्त होगा। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर आप नौकरी को बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए भी ये समय उपर्युक्त रहेगा। आर्थिक मुनाफा पाने के लिए सही दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
mehndi design Couple Photo Poses : Wedding Couple Poses | Romantic Couple Poses | Couple Photoshoot Poses Easy Mehndi Design | Simple Mehndi Design | Arabic Mehndi Design | Full Hand Mehndi Design | Mehndi Design Simple Hand Mehndi Design Simple | Simple New Mehndi Design Photo PAK PM इमरान खान ने कहा- शहबाज शरीफ ने 900 लोगों का कराया एनकाउंटर