शादी के बाद कुछ ज्यादा ही हसीन हुईं मौनी रॉय, बोल्ड तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद मौनी रॉय ने अपने हनीमून की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जिन्हें देखकर हर कोई उनपर फिदा हुए जा रहा है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को लग रहा है कि मौनी राय शादी के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो गयी हैं। ताजा तस्वीरोंं को मौनी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।


मौनी रॉय ने एक बैकलेस ड्रेस में काफी दिलकश अदाएं दिखाते हुए पोज दिए हैं। उनकी हर तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर फैंस आंहें भर रहे हैं।


मौनी रॉय की इस स्ट्रेप्ड फ्लोरल ड्रेस के साथ यहां उनके हाथों में दुल्हन वाली मेंहदी और बंगाली सुहाग की चूड़ियां उनके हुस्न में चार चांद लगा रही हैं।

मौनी ने अपनी आंखों से अपने फैंस को घायल किया है, किसी तस्वीर में उनकी नजरें झुकी हुई हैं तो किसी में वह कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं।

मौनी ने 27 जनवरी को को अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर के साथ 7 फेरे लिए हैं। सूरज के संग वह लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top