Indian Army Agniveer Recruitment 2024: शुरू हुई भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

Indian Army Agniveer Bharti 2024: भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये लगभग 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जा सकती हैं। इंडियन आर्मी द्वारा जारी शार्ट नोटिस जारी किया गया था जिसमें ये जानकारी दी गई थी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अग्निवीर रैली 2024 में शामिल होने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसका लिंक भारतीय सेना की वेबसाइट
joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

अग्निवीर का फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स | Documents required to fill Agniveer form

  • आधार कार्ड, मैट्रिक यानी 10वीं का सर्टिफिकेट
  • हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी
  • लेटेस्ट फोटो की सॉफ्ट कॉपी
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो, इसी पर ओटीपी आएगा
  • एक्टिव ईमेल आईडी
  • क्वालिफाईंग कोर्स की मार्कशीट
  • एड्रेस डिटेल

कैसे करें आवेदन | How to apply

  • सबसे पहले ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JCO/ OR/ Agniveer Enrolment वाले सेक्शन में जेसीओ, ओआर, अग्नीवीर अप्लाई या लॉगिन के लिंक को क्लिक करें।
  • आपसे स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा भरने को कहा जाएगा। उसे भरकर सबमिट करें। अब अग्निवीर लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
  • यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी पॉप.अप होगी, वहां कंटीन्यू बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको फॉर्म भरने के लिए जरूरी दिशानिर्देश मिल जाएंगे। इन्हें ध्यान से पढ़कर कंटीन्यू बटन क्लिक करें।
  • अब फॉर्म भरने की आगे की प्रक्रिया शुरू करें। मांगी गई जानकारी भरते जाएं।
  • अंत में फीस ऑनलाइन जमा करें। फॉर्म का प्रिंट निकालना न भूलें। इसे अपने पास सुरक्षित रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top