Kal Ka Mausam | Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, कल का मौसम, उत्तर भारत में मौसम का हाल (17 जनवरी 2025): उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और शीतलहर का कहर बढ़ा है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
Kal Ka Mausam | पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। इन इलाकों में बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिनों तक बर्फबारी की संभावना जताई है।
Kal Ka Mausam | दिल्ली-एनसीआर का मौसम | Weather Report Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश और घने कोहरे से ठंड और बढ़ गई है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक दिल्ली में 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने घने कोहरे और हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 10.3°C रहा, जो सामान्य से अधिक है।
UP And Bihar Weather | यूपी और बिहार में ठंड का सितम | Weather Report
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। बिहार में भी पटना, दरभंगा, सहरसा सहित कई जिलों में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना है।
Kal Ka Mausam | राजस्थान का मौसम | Rajasthan Weather
राजस्थान के नागौर में न्यूनतम तापमान 3.7°C दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही।
पंजाब और हरियाणा में ठंड | Kal Ka Mausam Kaisa Rahega
पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2°C, जबकि हरियाणा में अंबाला का 10°C दर्ज किया गया। घना कोहरा और हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।
हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी | कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य से 7.4°C नीचे दर्ज किया गया। घाटी में ‘चिल्ला-ए-कलां’ के चलते ठंड का प्रकोप चरम पर है।
कोल्ड डे की स्थिति
IMD के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10°C या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो, तो इसे कोल्ड डे कहा जाता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी है।
दक्षिण भारत में बारिश | Kal Ka Mausam
तमिलनाडु में 19 जनवरी तक आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
परिवहन पर असर
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे से 29 ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों पर भी असर पड़ा। कोहरे और बारिश ने यातायात को प्रभावित किया है।
वायु गुणवत्ता | AQI In Delhi
बारिश के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब (AQI 336) बनी हुई है। ग्रैप-4 (Stage IV) के तहत वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू किए गए हैं।
उत्तर भारत में ठंड और बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद नहीं जताई है।