घर में हर वार का सोमवार से लेकर रविवार तक की अलग रंगोली का शुभ चिन्ह होता है। रंगोली का चिन्ह आप अपने घर के मंदिर में, घर आंगन में और घर के चौखट पर भी बना सकते हैं। ये चिन्ह बनाना बहुत शुभ होता है। घर में सुख शांति सबसे ज्यादा जरूरी है। और ये चिन्ह सुख शांति के प्रतीक माने जाते हैं। आप अपने घर के मंदिर में आंगन में और चौखट पर ये चिन्ह जरूर बनाएं। यदि आप श्रद्धा से रंगोली बनाते हैं तो उससे क्या लाभ मिलता है? उसका क्या महत्व है? आइए जानते हैंः
सोमवार की रंगोली
इस रंगोली को बनाने से सभी बाधांए दूर होती हैं और प्रगति होती है। चंद्रमा की पूजा करने की योग्यता आती है। इस रंगोली के मध्य में लिखा गया क्लीं ये बीजमंत्र कहलाता है इसका भगवान श्री कृष्ण से रिश्ता होता है यह बीजमंत्र ज्ञान का कारक है। यह लक्ष्मी बीजमंत्र भी है। लक्ष्मी की कृपा के कारण इस रंगोली का प्रयोग धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जब यह रंगोली बनाई जाती है तो यह एक प्रकार की उर्जा पैदा करती है।
मंगलवार की रंगोली
इस रंगोली से धन तथा शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त होता है। मंगल की पूजा लाभदायक होती है इसमें बना बीजमंत्र सूर्य की तरह होता है। इस बीजमंत्र में सूर्य की शक्ति तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की शक्ति होती है।
बुधवार की रंगोली
यह रंगोली सभी प्रकार के शास्त्रों का ज्ञान देती है। पत्नियां घर में सम्मान पाती हैं घर में सुख शांति बनी रहती है। धन की हानि होने से बचाव होता हैए और बुध ग्रह की पूजा से लाभ होता है।
गुरुवार की रंगोली
इस रंगोली को बनाने से धन लाभ होता है। सारी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होती हैं। गुरु की पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
शुक्रवार की रंगोली
इस रंगोली को बनाने से बच्चों की शादी में होने वाली बाधाएं दूर होती हैं। बच्चों की सही जगह शादी हो जाती है। जोडीदार अच्छा मिलता है। शुक्र ग्रह की पूजा करने का लाभ मिलता है। यह दिन देवी का भी होने से आदि शक्ति का आशीर्वाद बना रहता है।
शनिवार की रंगोली
इस रंगोली को बनाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भूत,प्रेत, पिशाच बाधा नहीं होते हैं। शनि ग्रह की पूजा करने से लाभ होता है। शनि न्याय का ग्रह माना जाता है, इस ग्रह से कष्ट भी मिलते हैं, अपने सारे कष्ट मिटाने की शक्ति इस रंगोली में है।
रविवार की रंगोली
इस रंगोली को बनाने से सारे मनावांछित फल प्राप्त होते हैं। सूर्य की पूजा का लाभ मिलता है। आप प्रत्येक दिन भगवान सूर्य के दर्शन करते हैं। भगवान सूर्य में एक अनिर्दिष्ट आत्म शक्ति छिपी होती हैए जिसे हम देख नहीं पाते, लेकिन महसूस कर सकते हैं। भगवान सूर्य की पूजा करने से हमें एक आत्मीय शांति मिलती है। यह रंगोली भगवान सूर्य को प्रसन्न करती है।