घर से तुरंत हटा दें ऐसी चीजें, नहीं तो पूरे साल छाया रहेगा अंधेरा

नया साल शुरू हो चुका है हमें उम्मीद है कि इस साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि भरा माहौल बना रहे। इस खास मौके पर घर में रखी चीजों में बदलाव करना अच्छा रहता है। वास्तु के मुताबिक इन चीजों का बदलाव करना काफी अच्छा माना जाा है। देखा जाए तो वास्तु दोष जीवन में कई ऐसी परेशानियां लेकर आता है, जो लंबे समय तक परेशान करती हैं। घर में चीजों को कहां रखना है इसके लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई अहम नियम बनाए गए हैं। हम बात कर रहे हैं घर में लगाई जाने वाली तस्वीरों या पेंटिंग्स की। अगर इन्हें वास्तु के मुताबिक नहीं लगाया जाए तो ऐसा माना जाता है कि हमारे जीवन में आर्थिक की नहीं शारीरिक परेशानियां भी आती हैं।

कई बार लोग ऐसी पेंटिंग्स को घर में लगा देते हैं, जो हमारे ही नहीं परिवार के लिए भी अशुभ होती हैं। इन पेंटिंग्स के कारण घर में नेगेटिविटी आती है और इस कारण घर के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। हम आपको उन पेंटिंग्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

डूबता हुआ सूरज

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी डूबते सूरत की पेंटिंग या तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर का माहौल नेगेटिव बनता है और घर के सदस्यों में आपस में द्वेष की भावना भी आ सकती है। डूबते सूरत की पेंटिंग दिन के खत्म होने और रात के शुरू होने की प्रतीक है और वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है।

मंदिर में न रखें ये तस्वीर

घर के मंदिर में कभी भी अपने किसी पूर्वज की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इसे भी वास्तु में काफी अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं अगर आप पूर्वजों की तस्वीर को घर में कहीं लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए दक्षिणी दीवार को ही चुनें।

तूफान या तेज बारिश वाली पेंटिंग

घर में तेज बारिश और तूफान को दर्शाने वाली तस्वीरें या पेंटिंग्स भी नहीं लगानी चाहिए। इतना नहीं घर में युद्ध और ज्वालामुखी को दर्शाने वाली तस्वीरें भी शुभ नहीं मानी जाती है। कहा जाता है कि इससे घर की सुख और शांति पर बुरा असर पड़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top