Sat. Sep 30th, 2023

हमारे सनातन वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल गोचर का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए मंगल गोचर सुखद और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करता है। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होने वाला है। इस दौरान मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में मंगल के आने से कई राशि वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे।

इन राशियों को मिलेगा मंगल गोचर का लाभ-

मेष-

मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। मंगल के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। निवेश का लाभ मिलेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए मंगल देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस दौरान आपको करियर में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन-

2022 में मंगल का राशि परिवर्तन होगा। 16 जनवरी से मंगल के धनु राशि में गोचर करते ही आपको धन लाभ के आसार रहेंगे। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर पुरस्कार या उपहार मिल सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या-

मंगल गोचर के प्रभाव से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं।

मीन-

मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उत्तम है। शत्रु पराजित होंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *