Aaj Ka Mausam: देशभर में कड़ाके की ठंड ने आमलोगों का जीना मुहाल कर दिया है। IMD के मुताबिक देश में आज का मौसम भी ठंडा ही रहेगा। पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, राजस्थान और बिहार में अगले दो दिनों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के ताबो में न्यूनतम तापमान -13.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश का तापमान काफी नीचे आ गया है। आइए जानते हैं आज कैसा है देश का मौसम और कैसा रहेगा कल का मौसम।
Aaj Ka Mausam | Kal Ka Mausam
IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और गलन बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे ने विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम कर दी। मौसम विभाग ने बिहार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और एमपी में बारिश और शीतलहर की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली में शीतलहर का असर बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक दिनभर ठंडी हवाओं के चलने की संभावना है. 9 और 10 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है जबकि 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से धूप न निकलने की वजह से दिन में भी ठंड का अनुभव हो रहा है. मौसम विभाग ने मध्यम कोहरे रहने का भी पूर्वानुमान जताया है जिससे कुछ इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है.
Read this article : Kal Ka Mausam Kaisa Rahega | देशभर में कल का मौसम कैसा रहेगा
Himachal Today’s Weather: पाला और कोहरे के लिए अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति ( Lahaul Spiti Temperature ) का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा -13.6°C दर्ज किया गया। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में ठंड की लहर, घने कोहरे और पाले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बर्फबारी के चलते सड़क यातायात भी बाधित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
Rajasthan Today’s Weather: बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
राजस्थान में शुक्रवार से बारिश का दौर शुरू होगा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 11 जनवरी को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और अलवर जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी से घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।
Read this article : Kal Ka Mausam: Bihar में आज से 13 तारीख तक कैसा रहेगा मौसम | Kal Ka Mausam Kaisa Rahega
MP Today’s Weather में कोल्ड-डे अलर्ट
मध्य प्रदेश के 9 जिलों में गुरुवार को कोल्ड-डे का अलर्ट है। पचमढ़ी में पारा 0.2°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। भोपाल में भी ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया। जनवरी के दूसरे हफ्ते में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
UP Today’s Weather: 28 जिलों में कोहरा, बारिश-ओले के आसार
उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई है। आगरा और इटावा सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जनवरी से बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। बर्फीली हवाओं के कारण गलन और बढ़ने की आशंका है।
Today’s Weather Punjab And Haryana:
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। 12 जनवरी तक कई जगहों पर बारिश की संभावना है। हरियाणा में अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र में घनी धुंध छाएगी। राज्य में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।